अल्मोड़ा:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए पांच फैकल्टी चयनित.. सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना राजकीय अयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज को पांच फैकल्टियां मिलेंगी। साक्षात्कार के आधार पर फैकल्टियों का चयन हुआ है। अब शासन से हरी झंडी मिलते ही कॉलेज में यह फैकल्टी नियुक्ति लेेंगी। जिसके बाद यहां कुछ हद तक सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज को वर्तमान में 85 फैकल्टी की है जरूरत

मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों एवं फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी गंभीर समस्या हैं। यहां वर्तमान में 85 फैकल्टी की जरूरत है, जबकि सिर्फ 43 फैकल्टी ही तैनात हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से भी लगातार साक्षात्कार किए जा रहे हैं। बीते सोमवार को देहरादून में इसके लिए साक्षात्कार हुए।

साक्षात्कार के आधार पर अल्मोड़ा को मिली कुल पांच फैकल्टी

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेम चंद्र पांडे और शिक्षा स्वास्थ्य निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने दून से ही डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए। इस दौरान अल्मोड़ा प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। साक्षात्कार के आधार पर अल्मोड़ा को कुल पांच फैकल्टी मिली हैं। एक एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन हुआ है। चयन समिति ने पांचों फैकल्टियां चयनित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। कुल पांच फैकल्टियां चयनित होने से मेडिकल कॉलेज को राहत मिलने की उम्मीद है।