बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के जंगल सर्दियों में भी धू धू कर जल रहे हैं। जिससे काफी नुकसान हो रहा है।
सर्दियों में जल रहे जंगल
मिली जानकारी के अनुसार विजयपुर में फॉरेस्ट गार्ड कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर आग लगी है। इसके बावजूद वन विभाग आग बुझाने नहीं पहुंचा। जिस पर लोगों ने कहा कि आग फैलने से काफी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग को आग की सूचना देकर वन संपदा को बचाने की मांग की है।