ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख नादिम जहावी को सरकार में सभी पदों से हटा दिया है। नादीम जहावी को एक कर मामले में हेरा फेरी का दोषी पाया गया है।ब्रिटिश सरकार ने सुनक के नैतिक सलाहकार लौरी मैग्नस की जांच की एक रिपोर्ट जारी की है। पीएम सुनक ने कर मामलों के चांसलर के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। विपक्ष ने उन्हें हटाने की मांग की थी।
ये है आरोप
जहावी पर बोरिस जॉनसन सरकार ने वित्त मंत्री रहने के दौरान करोडों डॉलर का कर नहीं चुकाने के एक मामले को निपटाने का आरोप है।रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि कंपनी में नदीम जहावी के जितने भी शेयर थे, टैक्स अधिकारियों के सामने उन्होंने उसे अपने माता-पिता का बताया था और ऐसा करके वो टैक्स से बचते रहे । बाद में इसका खुलासा होने पर ब्रिटेन की सियासत में भूचाल आ गया और पीएम ऋषि सुनक को उन्हें बर्खास्त करने पर मजबूर होना पड़ा ।
नदीम ज़हावी ने दी सफाई
मामले को लेकर खुद नदीम ज़हावी की ओर से सफाई दी गई थी । उन्होंने कहा था कि उनकी तरफ से टैक्स की कोई चोरी नहीं हुई है। महज ये एक लापरवाही हो सकती है ।