March 20, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

कमाई के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

 1,310 total views,  2 views today

कमाई के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारत का दबदबा बना हुआ है। भारतीय अरबपति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतमी अडानी ने अब तक की कमाई के हिसाब से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।

अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा

मिली जानकारी के मुताबिक इस साल अडानी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 124 अरब डॉलर की उछाल आई है। इसी के साथ एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। वहीं बर्नार्ड ऑर्नाल्ट ने इस दौरान 56 अरब डॉलर कमाए वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। एक रिपोर्ट की माने तो, एलन मस्क 294 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जेफ बेजोस 200 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान और 170 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड आर्नाल्ट तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर 137 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे पोजीशन पर हैं।लैरी पेज 130 अरब डॉलर पांचवें स्थान पर, सर्गी ब्रिन 125 अरब डॉलर के साथ छठे, मार्क जुकरबर्ग 122 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। वहीं, स्टीव बॉल्मर 118 अरब डॉलर के साथ आठवें और लैरी एलिशन 113 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं। वॉरेन बफेट 104 अरब डॉलर के साथ 10वें और मुकेश अंबानी 97.2 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी 85.8 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं।

You may have missed