सुबह की ताजा खबरें (1 फरवरी, बुधवार), भारतीय तटरक्षक दिवस, केंद्रीय बजट 2023-24, जया एकादशी व्रत

🔹पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ब्रिटेन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

🔸भ्रष्टाचार से जंग में 95 फीसदी देशों ने बहुत कम या कोई प्रगति नहीं की है -ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल

🔹अमेरिका पहुंचे अजित डोभाल, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क से की मुलाकात

🔸भारत में लगातार बढ़ रहा वित्तीय घाटा, अप्रैल से दिसंबर के बीच 9.93 लाख करोड़ रहा राजकोषीय घाटा

🔹लाइसेंस, निरीक्षण, अनुपालन व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत -आर्थिक समीक्षा

🔸बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया में सबसे प्रदूषित सिटी बनी, कराची दूसरे और यांगून तीसरे नंबर पर

🔹आंध्रप्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम, सीएम जगन मोहन रेड्डी का ऐलान

🔸 पीएम केयर्स भारत सरकार का फंड नहीं, इसे पब्लिक अथॉरिटी नहीं मान सकते, PMO ने दिल्‍ली हाई कोर्ट से कहा

🔹भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, निवेशकों को एक दिन में 20 खरब रुपये का फायदा

🔸पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का 97 साल की उम्र में निधन, AAP की स्थापना में था बड़ा हाथ

🔹उत्तराखंड से जुड़ रहे हिमाचल कांस्टेबल भर्ती धांधली के तार, सीबीआई का देहरादून और हरिद्वार में छापा

🔸उत्तराखंड के जोशीमठ में कितने प्रभावितों का होगा स्थायी विस्थापन, अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद फैसला लेगी सरकार

🔹उत्तराखंड के ऋषिकेश में दोस्त को बचाने के चक्कर में गंगा में बहा लखनऊ का युवक, नहीं लगा कोई सुराग, युवती को बचाया

🔸गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी को भी हुआ फायदा

🔹हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की