रामलला की नगरी अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 26 लाख से अधिक दीप जलाकर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही अयोध्या नौवें दीपोत्सव के साथ एक बार फिर आस्था की ‘रोशनी’ से जगमगाने की तैयारी में है।

खास दीपोत्सव की तैयारी

जिसमें इस बार कुछ खास होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या दीपोत्सव के साथ डिजिटल आभा से भी जगमगाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम दिखेगा। बताया कि धर्मपथ पर नेशनल हाईवे से प्रवेश द्वार तक दोनों ओर 18-18 फीट ऊंचे 30 डिजिटल पिलर लग रहें हैं। इन स्तंभों पर रामायण के प्रसंगों की झलकियां और डिजिटल लाइट शो प्रदर्शित होंगे। यह डिजिटल प्रस्तुति 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल और सरयू ब्रिज तक सजी दिखेंगी। इस बार राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीपों से दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है।