उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी की उपलब्धि, नेशनल ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर है। चंडीगढ़ में नेशनल ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित हुई।

मानसी नेगी ने बनाया यह कीर्तिमान

जिसमें उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मानसी ने रजत पदक जीतकर प्रदेश को गोरवान्वित किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि 20, हजार मीटर रेस वॉक के महिला वर्ग में मानसी ने यह कीर्तिमान बनाया। उन्होंने एक घंटा 38 मिनट 10 सेकंड में अपनी रेस पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।