उपलब्धि: उत्तराखंड की एसडीआरएफ को मिला सम्मान, अमेरिकी दूतावास ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

अमेरिकी दूतावास ने दुर्गम इलाकाें और विपरीत परिस्थितियाें में साहसिक, त्वरित व रेस्क्यू अभियानों के लिए उत्तराखंड की एसडीआरएफ को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। राज्य की एसडीआरएफ काे यह सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के संरक्षित व सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए दिया गया है। जॉलीग्रांट मुख्यालय में अमेरिकी दूतावास की ओर से उनके प्रतिनिधि ने एसडीआरएफ के समन्वय सेनानायक अर्पण यदुवंशी काे यह सम्मान साैंपा।