अल्मोड़ा: 04 डाक्टरों के पैनल ने किया भालू का पोस्टमार्टम, बिसरा जांच के लिए भेजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मृग विहार में संरक्षित प्रजाति के हिमालयी काले भालू वैज्ञानिक नाम (सेलेनार्कटास थिबेतानस लैनिगर) की लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है।

जांच के लिए आरबीआई बरेली भेजा बिसरा-

भालू की मृत्यु के बाद चार सदस्यीय डाक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें डा. कमल दुर्गापाल, डा. करन, डा. वसुंधरा और डा. गर्ब्याल दुर्गापाल, डा वसुद्रा, और डा. गर्ब्याल शामिल रहे। जिसके बाद मृत भालू का बिसरा जांच के लिए आरबीआई बरेली भेज दिया। वहीं मृत भालू के शव को नष्ट कर दिया गया है। जांच के बाद ही बीमारी का पता लग सकेगा।

लंबे‌ समय से बीमार था रामू-

मृग विहार में 1998 को रामू नाम का भालू लाया गया था। करीब 24 वर्षीय भालू बीते तीन मई से अस्वस्थ था। उसके पैर और हाथों में मवाद और कीड़े तक पड़ गए थे। भालू के बीमार पड़ने पर पूर्व में पशु चिकित्साधिकारी डा. कमल दुर्गापाल और डा. योगेश शर्मा को बुलवाया गया। बीते रविवार की देर रात भालू की मौत हो गई थी।