अल्मोड़ा: त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन, नई शिक्षा नीति व नवाचारों पर दिया जोर, नई कार्यकारिणी का भी गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वाराहाट का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन

जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि नारायण रावत, संघ के प्रदेशध्यक्ष विनोद थापा, जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, जिला महामंत्री पुष्कर कुंवर, पूर्व जिला महामंत्री युगल मठपाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विधायक प्रतिनिधि ने क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं प्रदेशध्यक्ष विनोद थापा ने संगठन के प्रयासों से हाल के महीनों में जारी विभिन्न शासनादेशों की जानकारी दी। गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा में नवाचार, आईसीटी के अधिकतम उपयोग, शिक्षण पूर्व तैयारी, शिक्षक-अभिभावक संवाद और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर जूनियर स्तर पर भी अंग्रेजी और गणित विषय के विशेषज्ञ अध्यापकों की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

दिलाई शपथ

इसके अलावा अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अमित शर्मा एवं चुनाव पर्यवेक्षक दीनबंधु उपाध्याय की देखरेख में विकासखंड द्वाराहाट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपक पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, नरेंद्र बोरा को मंत्री, चंदन बोरा को कोषाध्यक्ष, जगदीश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा हेमा कोहली को वरिष्ठ संयुक्त मंत्री चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रधानाध्यापक ध्यान सिंह रौतेला ने की। अंत में जिलाध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

रहें मौजूद

इस मौके पर गिरधर राणा, पंकज पंत, दीपक पांडेय, नीता पंत, त्रिलोक अधिकारी, साधना सिंह, नमिता चौधरी गजेंद्र किरौला, प्रकाश रौतेला, पूनम वर्मा, शकुंतला अधिकारी, देवेंद्र सिंह, दीक्षा जोशी, आशा पांडेय, बाला दत्त, गौरव बिष्ट, निर्मला बाफिला, संजय सिंह, किशन सिंह, महेश कुमार, प्रमोद पांडे, रमेश चंद्र, बसंत साह, ममता नेगी, दीपा नेगी, वीरेंद्र सिंह, हेम चंद्र, जगदीश चंद्र, मनमोहन अधिकारी, विमलेश जोशी, संजय बिष्ट आदि शिक्षक मौजूद रहे।