अल्मोड़ा: आठ सालों के लंबे अंतराल के बाद कुंज किमौला सेराघाट मोटर मार्ग निर्माण में ग्रामीणों को मिला मुआवजा, जताया विनय किरौला का आभार


भैसियाछाना ब्लाक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे कुंज किमौला सेराघाट मोटर मार्ग निर्माण के तहत कटी जमीन का मुआवजा क्षेत्रवासियों को वितरित किया गया।
सेराघाट पट्टी निवासी गोकुल बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2013 में मोटर मार्ग का काम प्रारंभ हुआ कई बार विभागों के चक्कर काटे गये किंतु अमीन नहीं होने का बहाना बनाकर मुआवजा टाला गया। उन्होंने बताया कि मुआवजे की धनराशि भी अंत्यंत कम है जिसे लेने हेतु लाभार्थियों को सेराघाट से जिला मुख्यालय तक आना पड़ रहा है। जो कि व्यवहारिक नहीं है।

क्षेत्रवासियों के लगातार किये अदद प्रयासों से मुआवजा राशि वितरित-

विनय किरौला ने बताया कि क्षेत्रवासियों के लगातार किये अदद प्रयासों से बुधवार 23 फरवरी को मुआवजा राशि वितरित की जा रही है। लगातार मंच के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के साथ शासन प्रशासन पर दबाब डाला गया जिसका सुखद परिणाम रहा कि आज मुआवजा वितरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुआवजा वितरण में जो भी व्यवहारिक समस्याएं आ रही हैं इसके बाबत वो जिलाधिकारी से मिलकर उनके संज्ञान में मामले को डाला जायेगा जिससे क्षेत्र में ही कैंप लगाकर मुआवजा वितरित किया जा सके तथा क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय तक आने में आर्थिक व शारिरिक परेशानी से बच सके।

जताया आभार-

समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा विनय किरौला एवं स्वर्गीय गिरीश शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया गया। आभार व्यक्त करने वालों में गोकुल गोकुल सिंह बिष्ट,कुंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह बोहरा, भगवान सिंह, दीवान सिंह,शेर सिंह,पान सिंह, प्रधान योगेश कुमार,कमल सिंह, राजेन्द्र सिंह रहे।

यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान मुआवजा प्राप्त करने वालों में डिकर सिंह,मदन सिंह,जैत सिंह,प्रताप सिंह,दीवान सिंह,शम्भू सिंह,पूरन सिंह,देवकी देवी,मोहनी देवी,नैन सिंह,करम सिंह,आनन्द सिंह,बहादुर सिंह,आन सिंह,हयात सिंह,त्रिलोक सिंह मौजूद रहे।