अल्मोड़ा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ‘नॉर्थ जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप’ आयोजित हुई। जिसमें अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते हैं। जु-जित्सु प्रशिक्षक कुन्दन सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में खेल विभाग के अधीन संचालित दौलाघट प्रशिक्षण केंद्र के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। हर्षित टम्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता बिष्ट ने अंडर कैटेगरी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो रजत पदक जीते। निशा आर्या और दीपिका बिष्ट ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन कर दो-दो रजत पदक हासिल किए।आदित्य सिंह बिष्ट ने अपनी श्रेणी में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। लक्की सिंह डांगी, विष्णु माया, सौरभ सिंह डांगी, जगदीश जोशी और प्रियांशु सिंह ने दो-दो कांस्य पदक जीते। इन खिलाड़ियों की इस बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि पर जनपद के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।