अल्मोड़ा: जायका फंडिंग से प्रस्तावित योजनाओं में अल्मोड़ा को प्राथमिकता से शामिल किया जाए-पालिकाध्यक्ष

जायका फंडिंग से प्रस्तावित योजनाओं में अल्मोड़ा को प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की है। मामले में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।

पालिकाध्यक्ष ने सीएम से नगरीय और समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने की मांग

पालिकाध्यक्ष ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में सीवर बड़ी समस्या है। पूर्व में चार चरणों में सीवर लाइन बिछाने की योजना बनाई गई थी। जिससे एक ही चरण में कार्य हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जायका के फंडिंग से पेयजल और सीवर लाइनों को बिछाने के लिए कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक नगरी की मुख्य समस्या सीवर है। इसके निस्तारण के लिए जायका फंडिंग से प्रस्तावित योजना में अल्मोड़ा को शामिल करते हुए नगरीय और समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने की मांग की।

डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम ज्ञापन भेजा। वहीं चम्पावत उपचुनाव में जीत के लिए भी सीएम धामी को बधाई दी।