अल्मोड़ा: मानवता की मिसाल: अल्मोड़ा में बारिश से पहले टूटे आशियानों की ढाल बनी रेडक्रॉस, टूटी छतों पर बिछाई तिरपाल, बारिश में बने बेसहारा परिवारों का सहारा

​अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की टीम ने मानव सेवा के संकल्प को दोहराते हुए आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

की मदद

जिस पर टीम के सदस्यों ने बारिश और खराब मौसम से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रभावित परिवारों के घरों की टूटी एवं क्षतिग्रस्त छतों पर स्वयं पहुंचकर तिरपाल बिछाने का कार्य किया। इस राहत कार्य के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, सचिव मनोज भंडारी ‘मंटू’, उपसचिव अभिषेक जोशी तथा सामाजिक कार्यकर्ता भीमा पवार व सुमित कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रेडक्रॉस टीम के सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल आपदा के समय ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। रेडक्रॉस के इस त्वरित और मानवीय प्रयास से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिसकी स्थानीय निवासियों ने जमकर सराहना की।