अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा” मानव तस्करी विषयक जागरूकता शिविर” दिनांक-04/07/2026 को बीयरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी की पहचान (How to Identify),कानूनी और संवैधानिक प्रावधान, पुनर्वास,सतर्कता और जागरूकता,बाल यौन शोषण गुड टच’ और ‘बैड टच’ आदि के विषय में जानकारी दी गई। महिला थाना एनटीडी पुलिस निरीक्षक बीना दोसाद द्वारा मानव तस्करी,यौन शोषण,यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, वेश्यावृत्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।तत्पश्चात स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें औषधीय युक्त, फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी के बच्चों द्वारा भी शिविर में प्रतिभाग किया गया। उक्त शिविर में एकेडमी डायरेक्टर दीपिका विल्सन, उप प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल, विधि इंटर्नशिप शारीफ हुसैन, अमीशी सिंह व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।