अल्मोड़ा: 11 सूत्रीय समस्याओं का समाधान न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में राज्य व केंद्र सरकार का पुतला फूंका

अल्मोड़ा जिले में 11 सूत्रीय मागों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसमें आज आशा कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी के साथ चौघानपाटा में राज्य व केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

गांधी पार्क में दे रहे धरना-

कार्य बहिष्कार के आठवें दिन भी आशा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह लोग नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे मनोयोग से अपने कार्य कर रही है, इसके बाद भी उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।  जिसमें आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द उनके हित में निर्णय नहीं लिया गया तो वह प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।