आज खाद्य एवं औषधीय प्रशासन अल्मोड़ा द्वारा खाद्य कारोबारियों की जागरूकता बैठक आयोजित की गयी । इस खाद्य बैठक में रेस्टोरेंट होटल कारोबारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।


कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी गई
खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण दिल्ली के निर्देश पर जागरूकता बैठक प्रत्येक 3 महीनों में आयोजित की जा रही है । इस बैठक में कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी गई । साथ ही व्यापारियों द्वारा अपनी व्यवहारिक कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया गया । रेस्टॉरेंट होटल में कार्यरत कर्मचारियों एप्रेन पहनने व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर सहमति बनी ।
मौजूद रहे
इस कार्यक्रम मे अभिहित अधिकारी अल्मोड़ा, मोहन सिंह लटवाल, ईश्वर नेगी तथा अन्य व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।