अल्मोड़ा: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए मंगलवार को नई बैरियाट्रिक मशीन स्थापित की गई है।
स्थापित हुई यह मशीन
जानकारी के अनुसार कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जल्द ही इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगा। बताया कि इस मशीन के स्थापित होने से अब क्षेत्र में ही मोटापे से पीड़ित मरीजों के बेहतर उपचार और बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इससे गंभीर मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।