अल्मोड़ा: कांग्रेस की ओर से लगे धनबल के आरोपों पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कहा- सिद्ध हुए आरोप तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने नगर के एक होटल सभागार में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर लोगों का आभार जताया।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर लोगों का जताया आभार

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की ओर से धनबल के लगाये गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के आरोप सिद्ध साबित हुए तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। कहा कि नगर पालिका रहते कांग्रेस ने यहां 25 सालों से राज किया था। जनता कांग्रेस के कार्यकाल से त्रस्त थी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग से भाजपा ने मिथक तोड़ मेयर सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक नगरी को विकसित करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। पांच सालों में मेनिफेस्टो के सभी कार्यों को तत्परता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक वार्ड में चौपाल लगाई जाएगी। ताकि उनका निदान हो सके।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, प्रभारी जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।