अल्मोड़ा: अल्मोड़ानगर के लोअर माल रोड स्थित कैंपस गेट के पास आज शाम सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए।
ट्रक से टकराईं स्कूटी
मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी अचानक संतुलन खोने के कारण ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरे। यह ट्रक बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक अल्मोड़ा के बख क्षेत्र के निवासी हैं।
एक की हालत गंभीर
वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को एम्बुलेंस के जरिए तत्काल नजदीकी बेस अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।