December 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: बीएसएफ के जवान घनपत सिंह का दिल्ली में निधन, सैनिक सम्मान के साथ हुई अंतेष्टि


जैंती सालम के उडियारी गांव के बीएसएफ के जवान घनपत सिंह का बीमारी के चलते दिल्ली अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रविवार को उनके आवास लाया गया। जहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ था निधन-

जवान घनपत सिंह की मणिपुर में पोस्टिंग के बाद दिल्ली में तबादला हो गया था। जहां दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

जवान के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर-

इस खबर की सूचना मिलने पर क्षेत्र में भी शोक की लहर है। वही जवान का पार्थिव शरीर जब उनके घर लाया गया तो पत्नी मोहनी देवी और पुत्र नवीन व पुत्री दया बेसुध हो गए। वही बड़ी तादात में लोगों ने मौके पर पहुंच कर पार्थिव शरीर में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान यह लोग रहे मौजूद-

इस मौके पर  प्रधान गणेश प्रसाद,  गोधन सिंह,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह महरा,  प्रताप राम,  खडक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, प्राचार्य नर सिंह बिष्ट, राजेंद्र  सिंह धानक, श्याम नारायण पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!