अल्मोड़ा: चौखुटिया के उभरते सिने कलाकार चंदन सिंह बिष्ट ने भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएलए) में बेस्ट एक्टर अवार्ड किया हासिल


चौखुटिया से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। अब चौखुटिया के खाते में एक नई उपलब्धि और शामिल हुई है। यहां क्षेत्र के उभरते सिने कलाकार चंदन सिंह बिष्ट ने 19वें लॉस एंजिलिस भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएलए) में बेस्ट एक्टर अवार्ड हासिल किया है। यह हमारे उत्तराखण्ड के लिए बड़े गर्व की बात है।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के ऑडियंस अवॉर्ड से हुई सम्मानित-

इस बीच बहुचर्चित फिल्म फायर इन द माउंटेंस में लीड रोल अदा  किया है। जो सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के ऑडियंस अवॉर्ड से सम्मानित हुई है। चंदन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। 

कुमाऊं की वादियों में की गई है फिल्म की शुटिंग-

इस फिल्म में पहाड़ की मूलभूत समस्याओं को बखूबी उजागर किया गया है। चंदन ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर विनय रॉय और  फिल्म डायरेक्टर अजीतपाल सिंह के निर्देशन में यह फिल्म बनी है। इसकी शूटिंग कुमाऊं की वादियों में की गई है। इसमें लगभग 2 साल का समय लगा। शूटिंग मुनस्यारी, पिथौरागढ़ में हुई। फिल्म में मुख्य रूप से पहाड़ की पीड़ा को दर्शाया गया है।

उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता की झलक है-

पौराणिक और नवीन परंपराओं के साथ-साथ पहाड़ की संस्कृति सभ्यता को भी दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में अभिनेत्री दिल्ली की विनम्रता राय हैं।  नैनीताल से कलाकार मदन मेहरा और मयंक गैड़ा आदि ने भी इसमें अभिनय किया है। फिल्म के पुरस्कृत होना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इस के माध्यम से सारी दुनिया में उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता की झलक पहुंचेगी।