अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: रिद्धिमा बिष्ट और वैशाली चुनियाल ने क्लासिकल कैटेगरी में हासिल किया जीत का खिताब

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की रिद्धिमा बिष्ट और वैशाली चुनियाल को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार बीते दिनों में देहरादून में उत्तराखंड चैंपियनशिप हाउस ऑफ आर्टिस्ट की ओर से नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें अल्मोड़ा की रिद्धिमा बिष्ट और वैशाली चुनियाल ने क्लासिकल कैटेगरी में जीत का खिताब अपने नाम किया। जिसमें निर्णायक मंडल ने रिद्धिमा बिष्ट को प्रथम और वैशाली चुनियाल को द्वितीय स्थान मिया। वर्तमान में यह बच्चे प्रेमार्थ कथक कला केंद्र अल्मोड़ा में नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं।