अल्मोड़ा: कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका


देश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेलों व दालों की कीमतों के रेट में हो रहे इजाफे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिस पर आज अल्मोड़ा चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंक महंगाई पर नियंत्रण लगाने जाने की मांग की।

नगर अध्यक्ष ने कही यह बात-

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है तबसे महंगाई अपने चरम पर है। निर्धन एवं मध्यम वर्गीय लगातार बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है जिस कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता सहित महिलाएं परेशान हैं। भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने जल्द सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने जाने की मांग की।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस मौके पर यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नारायण दत्त पांडे, महेश चंद आर्या, हर्ष कनवाल, हीरा भाकुनी, रोबिन भंडारी, रमेश नेगी, प्रमोद पवार, विनोद वैष्णव, अरविंद रौतेला, शरद साह, दीपा साह, प्रीति बिष्ट, देव सिंह कनवाल, परितोष जोशी, कुंदन नेगी, सुमित कुमार, हेम सती, बीके पांडे, नंदन आर्य, रोहित कुमार, पंकज कांडपाल, गुंजन चम्याल, विनीत कुमार, सुंदर बिष्ट, सुरेंद्र टम्टा, राम सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, प्रदीप बिष्ट, विनोद सिंह समेत कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।