March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया सत्याग्रह

अल्मोड़ा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देशानुसार राष्ट्रहित,बेरोजगार युवाओं तथा सशष्त्र बलों के मनोबल को तोड़ने वाली अग्निपथ योजना के विरोध में आज जनपद के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा अर्न्तगत चौहानपाटा गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में प्रातः 11 बजे से सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया।

युवा विरोधी नई भर्ती प्रक्रिया तुरंत निरस्त की जाए

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि युवा विरोधी नई भर्ती प्रक्रिया तुरंत निरस्त की जाए।उन्होंने कहा कि सेना भर्ती की जो नीतियां बतायी गई हैं वो सरासर युवाओं के साथ धोखा है।तुरंत टी०ओ०डी० को निरस्त किया जाए।जिन युवाओं के भर्ती मेंं फिजिकल हो चुके हैं उनकी लिखित परीक्षा जल्द से जल्द करायी जाए।दो साल से भर्ती न आने से जिन युवाओं की उम्र बढ़ गई है उनको उम्र में दो साल की छूट मिले।

अग्निपथ योजना शुरू की है वो युवाओं के साथ एवं देश की सुरक्षा के साथ धोखा है

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो अग्निपथ योजना शुरू की है वो युवाओं के साथ एवं देश की सुरक्षा के साथ धोखा है।उन्होंने कहा कि युवा कड़ी मेहनत करके सेना की तैयारी करता है।ऐसे में केवल चार साल की नौकरी मिलने पर युवाओं का भविष्य क्या होगा ये एक सोचनीय विषय है।उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तुगलकी फरमान जारी करके अपने युवाविरोधी फैसले जो देश की जनता पर जबरन थोप रही है कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी ।
इसके अतिरिक्त जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में कांग्रेसजनों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में तथा सोमेश्वर विधानसभा में वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सत्याग्रह किया।

गांधी पार्क में सत्याग्रह करने वालों में ये रहे मौजूद

अल्मोड़ा गांधी पार्क में सत्याग्रह करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,यू०सी०डी०एफ०अध्यक्ष दीप सिंह डांगी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,गोविन्द सिंह मेहरा,जगदीश चन्द्र पाण्डे,संजय दुर्गापाल, जया जोशी,राबिन भण्डारी,दीपा साह,परितोष जोशी,दीपक भट्ट, पूरन सुप्याल,भुवन पाण्डे,एन०डी०पाण्डेय,प्रीती बिष्ट, मनोज कुमार जोशी,गजेन्द्रसिंह फर्तयाल,शरद चन्द्र शाह,हरेन्द्र सिंह रावत,रोहन कुमार आर्या,रमेश नेगी,नारायण सिंह रौतेला,महेश चन्द्र आर्या सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में सत्याग्रह करने वालों में ये रहे मौजूद

जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में सत्याग्रह करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,दीवान सिंह सतवाल,पूरन चन्द्र पाण्डे,गोपाल राम,पूरन ढैला,रमेश चन्द्र पंत,हेम कुमार आर्या,भैरव दत्त पाण्डे,ललित सतवाल,सुनील सिंह,कमल फर्तयाल,दीपक मेर,हरीश चन्द्र पाण्डे,चन्दन सिंह बोरा,पानसिंह सतवाल,दीपक मलाड़ा,हरीश सिंह डसीला,मोहन सिंह नगरकोटी,रमेश सिंह,मोहन सिंह ढैला,विनीत सिंह बोरा,विनोद कुमार,प्रेम सिंह बगडवाल,अनिल सिंह मेर,दयाल पाण्डे,बिशन मलाड़ी,मनोज सिंह रावत,पुष्कर सिंह बिष्ट, धनसिंह फर्तयाल, सुन्दर सिंह फर्त्याल, गौरी शंकर,महेन्द्रसिंह मेर उपस्थित रहे।