अल्मोड़ा: रसोई गैस सिलेंडर में गैस कम होने पर भड़के उपभोक्ता, मामले का संज्ञान लेने की उठाई मांग



अल्मोड़ा में नगर के लोअर मालरोड स्थित इंद्रा कॉलोनी में बुधवार को रसोई गैस सिलेंडरों का वजन कम होने पर लोगो का गुस्सा फूटा।

कड़ी कार्रवाई की मांग की-

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक ओर रसोई गैस की बढ़ती कीमत व दूसरी ओर गैस सिलेंडरों में घटतौली से लोग परेशान है। जिस पर लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने व दोषियों के पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।