अल्मोड़ा: सहकारिता मेला जारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई शामिल, कहा- सहकारिता ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को किया मजबूत, महिलाएं हुई सशक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के मौके पर सिमकनी ग्राउंड में आयोजित को सहकारिता मेले में शिरकत की।

सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत

जानकारी के अनुसार उन्होंने इस मौके पर कहा कि कहा कि सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों, योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा एवं स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया और स्टॉल संचालकों से संवाद कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की।‌ कहा कि सहकारिता ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूती दी है और इसके माध्यम से गांव-शहर की महिलाएं तेज़ी से सशक्त हो रही हैं।
मंत्री ने कहा कि सहकारिता मेले का उद्देश्य स्थानीय कला, उत्पादों, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के प्रयासों को मंच देना है, जिससे प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नई आर्थिक संभावनाएं सृजित हो सकें।

किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पशुपालन, डेयरी, कुकुट पालन जैसे कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही कई ग्राम सभाओं को माइक्रो एटीएम भी सौंपे। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कार्यक्रम अध्यक्ष कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित कई सार्वजनिक प्रतिनिधि, अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।