अल्मोड़ा: पार्षद वंदना वर्मा संग मातृशक्ति ने संभाली पर्यावरण संरक्षण की कमान, किया वृक्षारोपण

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर सैलाखोला वार्ड में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया वृक्षारोपण

यह सराहनीय पहल वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद वंदना वर्मा ने वार्ड की महिलाओं के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया।पार्षद वंदना वर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और धरती को हरा-भरा रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण को बचाने के इस अभियान में मातृशक्ति की भागीदारी बेहद सराहनीय है।