अल्मोड़ा: जिला प्रभारियों ने ली कांंग्रेस की संगठनात्मक बैठक, एकजुटता से कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं से किया आह्वान


आज कांंग्रेस के अल्मोड़ा जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक नारायण पाल,सह प्रभारी विनोद कोरंगा एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के प्रभारी मनोहर आर्य ने जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांंग्रेस संगठन की एक बैठक ली।

आपसी मनमुटाव छोड़कर एकजुटता पूर्वक संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य-

इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव छोड़कर एकजुटता पूर्वक संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।उन्होंने कहा कि आज चारों ओर जनता प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार लाने के लिए आतुर है ऐसे वक्त में प्रत्येक कांंग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का ये कर्तव्य है कि वे गांव के अन्तिम छोर में जाकर के पूर्व की हरीश रावत सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की योजनाओं से जन जन को अवगत कराये।

बूथ कमेटियों का गठन एवं बूथ स्तर पर सदस्यों को बनाने का काम हो तीव्र गति से-

सह प्रभारी विनोद कोरंगा ने कहा कि संगठन के प्रत्येक ब्लाक में दस अक्टूबर त बूथ कमेटियों का गठन एवं बूथ स्तर पर सदस्यों को बनाने का काम तीव्र गति से करे।मनोहर आर्य ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक ब्लाक अध्यक्ष और कांंग्रेस संगठन के फ्रन्टलों के अध्यक्ष गांव गांव जाकर कांंग्रेस की नीतियों से जन जन को अवगत करवाएं। सदस्यता अभियान तेजी से करें।

पदाधिकारियों का किया आह्वान-

जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने आये हुए प्रभारियों का स्वागत करते हुए सभी कांंग्रेस के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि प्रभारी एवं कांंग्रेस संगठन के निर्देशानुसार गम्भीरतापूर्वक कार्य करना होगा।

यह लोग रहे शामिल-

इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,जिला प्रभारी पूर्व विधायक नारायण पाल,सह प्रभारी विनोद कोरंगा,चुनाव प्रबन्धन प्रभारी मनोहर आर्या,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पी०सी०सी०सदस्य राजेन्द्र बाराकोटी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल,ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्तयाल,सुरेश जोशी,शिवराज नयाल,ललित मेहता,मनोज पाठक,यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत,एन०एस०यू०आई० अध्यक्ष पवन मेहरा,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, एस०सी०प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहन देवली,दीप सिंह डांगी,जिला संरक्षण कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट महेश आर्या,पी०सी०सी०सदस्य भूपेन्द्र भोज,हर्ष कनवाल,सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट,एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट,हाजी नूर अकरम खान,राजेन्द्र बिष्ट,अख्तर हुसैन,चन्द्रप्रकाश जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,गोपाल चौहान,पारितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,पूरन चन्द्र पाण्डे,भगवान सिंह खनी,ललित सिंह गैड़ा,नरेन्द्र बनौला,कुन्दन सिंह गैड़ा,पान सिंह सतवाल,राहुल खोलिया,बबलू अल्मियां,महेश पान्डे,दिनेश पिलख्वाल, गिरधर सिंह रौतेला, कुन्दन सिंह भण्डारी, सतीश कुमार पान्डेय,आनन्द प्रसाद,प्रेम आर्या,सुरेश जोशी,संदीप बिष्ट, देवेन्द्र सिंह,नरेन्द्र कुमार,नवीन कनवाल,विपुल कार्की,गौरव कोरंगा,हीरा सिंह भाकुनी,देव सिंह कनवाल,प्रमोद पवार भीमा,राजू चिलवाल,ललित मेहता,देवेन्द्र सिंह रौतेला, रमेश नेगी,शेखर चन्द्र पान्डेय,ललित सतवाल,आदित्य कार्की,देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राबिन भण्डारी, शहजाद कश्मीरी,सतीश पन्त,मंजू काण्डपाल, प्रकाश चन्द्र, रोहन कुमार आर्या,किशनलाल, गोपा नयाल,हीरा सिंह बिष्ट, कार्तिक साह सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।