अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राम प्रसाद टम्टा कोसी बैराज का स्थलीय निरीक्षण किया।
किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बैराज क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन विकास से जुड़े बुनियादी ढांचे का सर्वे तैयार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्य मार्ग से बैराज तक आकर्षक रंग वाले फूलों के पेड़ लगाने, पूरे मार्ग पर हेरिटेज पोल और द्वार बनाए जाने समेत सोलर लाइट लगाने के निर्देश संबंधित को दिए गए। डीएम ने कहा कि इस पूरे बैराज क्षेत्र की भूमि का सीमांकन भी किया जाए। जिससे पर्यटन गतिविधियों को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया जा सके। वहीं, उन्होंने बैराज में बोटिंग, जिपलाइन पर्यटन, कैफे एरिया, पार्क और कैंटीन के संचालन के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। कहा कि कोसी बैराज को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से न केवल यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि अल्मोड़ा जिले में नए पर्यटन आयाम भी जुड़ेंगे।
रहें मौजूद
इस अवसर पर उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, अधिशाषी अभियंता सिंचाई मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।