अल्मोड़ा: डॉ ललित जोशी ने ऑनलाइन माध्यम से पत्रकारिता विषय के बारे में दी जानकारी

सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय  अल्मोड़ा में इन दिनों पत्रकारिता विभाग  में वर्चुअली कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है । कोविड के बढ़ते केसों के चलते कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है   ।

पत्रकारिता का महत्व और उसके प्रकारों के बारे  में दी गयी जानकारी

पत्रकारिता के अध्यापक  डॉ ललित जोशी द्वारा कक्षाओं का संचालन किया गया । जिसमें बच्चों को पत्रकारिता का महत्व और उसके प्रकारों के बारे  में जानकारी दी गयी। इस बीच पत्रकारिता के विभागध्यक्ष  डॉ ललित जोशी ने सभी विद्यार्थियों 
से  नियमित रूप से  ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से जुड़ने के लिए कहा ।