अल्मोड़ा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ (MY Bharat) संगठन के तहत आज जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन
इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्प्रिंग डेल्स की प्रिंसिपल ज्योत्सना सोहन लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में स्कूली और कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
• समूह नृत्य प्रतियोगिता:
◦ प्रथम स्थान: अक्षरा ग्रुप
◦ द्वितीय स्थान: अशरा ग्रुप
◦ तृतीय स्थान: जीजीआईसी अल्मोड़ा
• नुक्कड़ नाटक:
◦ प्रथम स्थान: एसएसजे विवि अल्मोड़ा
◦ द्वितीय स्थान: जीजीआईसी अल्मोड़ा
◦ तृतीय स्थान: स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा
• नारेबाजी (स्लोगन) प्रतियोगिता:
◦ प्रथम स्थान: प्रियांशी नेगी
◦ द्वितीय स्थान: दिव्या मनराल
◦ तृतीय स्थान: शौर्य वर्मा
• चित्रकला प्रतियोगिता:
◦ प्रथम स्थान: शिवानी रैनसवाल
◦ द्वितीय स्थान: रौनक चिल्वल
◦ तृतीय स्थान: प्राची आर्या
• वाद-विवाद प्रतियोगिता:
◦ प्रथम स्थान: मोहित जोशी
◦ द्वितीय स्थान: सानव कालाकोटी
• शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता:
◦ प्रथम स्थान: शानू
◦ द्वितीय स्थान: अंशु
◦ तृतीय स्थान: यादित
• समूह संगीत प्रतियोगिता:
◦ प्रथम स्थान: स्वाती ग्रुप
◦ द्वितीय स्थान: कौशल ग्रुप
◦ तृतीय स्थान: हर्षिता ग्रुप
रहें उपस्थित
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता और सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विपुल कार्की और हिमानी जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान माय भारत के स्वयंसेवक संदीप सिंह नयाल, कमल टम्टा, आरुषि बिष्ट, अक्षय वर्मा, पूनम डंगवाल और अमर नाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।