अल्मोड़ा: अभियंताओं के निलंबन पर कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, किया प्रदर्शन, उठाई निलंबन वापस लेने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में लोनिवि रानीखेत के दो अभियंताओं के निलंबन पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले नाराज कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय अल्मोड़ा में प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मचारियों ने निलंबन के साथ स्पष्टीकरण की कार्रवाई पर आक्रोश जताया। सरकार के इस आदेश को सरासर गलत बताते हुए वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो सभी कार्यबहिष्कार, अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, सचिव कमल शाह, हिमाशु जोशी, रवि दानी, अंकित सिंह, भरत मेहरा, प्रदीप जोशी, रिनि पांडे, आलोक ओली, सुरेश पौडियाल, बीसी जोशी, हर्षिता सुयाल आदि मौजूद रहे।