April 17, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा की प्रथम कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा की प्रथम कार्यसमिति बैठक आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अल्मोड़ा में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा कुंदन लटवाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमित बिष्ट ने की साथ ही प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो देवाशीष नेगी और नंदन सिंह नेगी अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

धामी सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का किया आवाह्न

कार्यक्रम के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलाश शर्मा ने अपने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तक के सफर को समझाया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने धामी सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं को एकजुट होने का आवाह्न किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लगने वाले डंडे के समान

कार्यक्रम के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लगने वाले डंडे के समान है।दिखता हमेशा लहराता हुआ ध्वज ही है परंतु उपयोगिता महत्वपूर्ण ध्वज दंड की ही होती है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने संगठन के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल के सोशल मीडिया प्रभारियों को आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा समझायी।उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर ‘अबकी बार युवा, युवा 60 के पार’ के नारे को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल द्वारा अभिषेक चौधरी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के पुत्र प्रतीक जीना को जिला उपाध्यक्ष , अभय कुमार, प्रकाश चंद्र आर्य को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया।