March 24, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित कर बढ़ा रहे मनोबल

 1,257 total views,  2 views today

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विधानसभा अल्मोडा के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षिकाओं, कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिये उन्हें सम्मानित किए जाने का क्रम लगातार जारी रखा गया है। इसी क्रम में उनके द्वारा आर्य कन्या इन्टर कालेज अल्मोड़ा की 145 छात्राओं तथा शिक्षिकाओं, कर्मचारियों को उनका मनोबल बढाने एवं उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया गया।

अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया शुभारंभ

सम्मान समारोह में कर्नाटक ने सभी शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं का स्वागत, अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने शिक्षिकाओं, कर्मचारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किए। तदुपरान्त मेधावी छात्राओं को मेडल से सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा छात्राएं इस सम्मान से अति उत्साहित दिखाई दी। उन्होंने इस सम्मान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम किसी भी सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विद्यालय में कभी भी आयोजित नहीं किए गये । उन्होंने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने शिक्षिकाओं, छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने, उनका मनोबल बढाने के लिए सराहनीय कदम उठाकर सम्मानित किए जाने की एक अच्छी पहल की है।

छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर गुरूओं तथा अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया

कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना काल में शिक्षिकाओं ने अपने परिवार को संभालने तथा छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पढाई कराकर अथक परिश्रम किया है। वहीं छात्राओं ने भी ऑनलाइन पढाई कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने गुरूओं तथा अपने माता पिता के गौरव को बढाया है। उन्होंने कहा कि मेहनत कर सफलता अर्जित करने में छात्राओं की कड़ी मेहनत दिखाई दी। मेहनत,लगन और उचित मार्गदर्शन से सफलता अवश्य मिलती है। विद्यार्थियों में लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं पर विश्वास होना भी जरूरी है। उन्होंने अपने संवाद में कहा कि पढाई के प्रति छात्राओं का मनोबल बढाने तथा आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में और अधिक श्रेष्ठ मुकाम हासिल करने के उद्देश्य से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कोरोना काल में विद्यालयों के बन्द होने के कारण पढाई अत्यन्त बाधित हुई है और छात्राओं ने यह कठिन समय अत्यन्त तनाव में व्यतीत किया है। छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम या अन्य सम्भव माध्यम से अपनी पढाई जारी रखी और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना एक विशेष स्थान बनाया है जो अत्यन्त प्रशंसा के योग्य है। जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष तिवारी,गौरव अवस्थी, रोहित शैली, गौरव काण्डपाल, रश्मि काण्डपाल, डा.करन कर्नाटक, हेम चन्द्र जोशी, देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, शुभम जोशी, किरन कोरंगा, दिव्या पाटनी, रेखा जोशी, बन्दना जोशी, मीना भट्ट, प्रकाश मेहता, अजय बिष्ट, रोहित बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता तिवारी द्वारा किया गया।