अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। डीएम विनीत तोमर ने स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों को सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि 8 से दस नवंबर तक जिले के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्बों से जगमग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के दिन सुबह आठ बजे सभी स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जायेगी। जिला खेलकूद विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़, मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग भी वितरित किये जायेंगे। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये कि वे नगर की सफाई व्यवस्था के लिये अभी से व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों व खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों को आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे।
यह लोग रहें मौजूद
इस बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, सीईओ अंबा दत्त बलोदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।