April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: गोपाल सिंह कनवाल बने कंडारकुआं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष

अल्मोड़ा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जनपद अल्मोड़ा में लगातार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का चुनाव गतिमान है। इसी के तहत आज जिला अध्यक्ष पितांबर पांडे,ब्लॉक चुनाव प्रभारी एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट एवं ताड़ीखेत के ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत की उपस्थिति में कंडारकुंआ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

सर्वसम्मति से गोपाल सिंह कनवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए

ब्लॉक अध्यक्ष हेतु सर्वसम्मति से गोपाल सिंह कनवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला कांग्रेस कमेटी हेतु ब्लॉक से डेलीगेट रमेश सिंह भंडारी,महेंद्र सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह,महेंद्र सिंह कनवाल,गजेंद्र फर्त्याल,बालम सिंह निर्वाचित किए गए। सुनील कुमार आर्या ब्लॉक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे,चुनाव प्रभारी एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट,ताड़ीखेत प्रमुख हीरा सिंह रावत,निवर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र फर्त्याल,सेवादल ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल,गोपाल सिंह कनवाल,ललित फर्तयाल,सुंदर लाल,महेंद्र सिंह फर्त्याल,भुवन नैनवाल,हरक सिंह,देवेंद्र सिंह नेगी, महेंद्र सिंह कनवाल,रमेश सिंह भंडारी, उमेश सिंह,सोबन राम,भुवन राम, जीवन राम,भवानी राम,सुनील कुमार, राजेंद्र राम,जीवन राम,गोविंद मेहरा, दीवान सिंह नेगी आदि शामिल रहे।