अल्मोड़ा: अतिथि शिक्षकों ने दो सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सीईओ का किया घेराव, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दो सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर अतिथि शिक्षकों ने आज गुरुवार को सीईओ का घेराव किया और धरना प्रदर्शन किया।

शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरने में बैठे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि दीर्घावकाश यानी जनवरी और जून का वेतन नहीं दिया गया है। जबकि अन्य जिलों में अतिथि शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बाद भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। जिसका वह पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। उन्होंने अवकाश का मानदेय देने और अन्यत्र ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की।

दी चेतावनी

साथ ही जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस धरना प्रदर्शन में डोलू धौनी, हरीश मेवाड़ी, संतोष टम्टा, विनीता पांडे, मुकुल तिवारी, विक्रम रावत, शंकर मठपाल, दिनेश रावत, दिग्दर्शन फुलोरिया, महेश चंद्र गौड़, हेम सती, रघुवर सिंह, रमेश साना, राज कुमार जाटव, आनंद सिंह मेर, नवीन चंद्र भट्ट, मदन सिंह, नवल किशोर, सतपाल सिंह, पूरन चंद्र, लीला रौतेला, नरेंद्र सिंह, भूपेश चंद्र पांडे, लता जोशी, शीला आर्या, मनीशा शाही, कल्पना चौधरी, विशाखा रानी, बीना नयाल, अंजना सुयाल, मीनू जोशी, रक्षिता पंत, रेनू टम्टा, हेमा आर्या, मीनाक्षी भट्ट, भगवती गोस्वामी, हेमलता बोरा आदि शिक्षक मौजूद रहें।