अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के अंतर्गत नंदा देवी शक्ति केंद्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।
दी यह जानकारी
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को इस अभियान से जोड़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 13 अगस्त को नंदा देवी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और आगामी 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में नगर निगम मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, तिरंगा यात्रा संयोजक दिनेश मठपाल, नगर महामंत्री पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा, प्रदेश संयोजक निकाय प्रकोष्ठ कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमला तिवारी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज सांगा, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुधीर कुमार, जिलामंत्री मनोज जोशी, नगर मंत्री दीपा अधिकारी, मनोज तिवारी, रणजीत भंडारी, पार्षद संजय जोशी, राहुल जोशी, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, अंजू बिष्ट, नामित पार्षद बीना नयाल, जगत तिवारी, जगमोहन बिष्ट, कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा, प्रकोष्ठ संयोजक सुनील कर्नाटक, उपाध्यक्ष शुभम रौतेला, जिला मंत्री युवा मोर्चा दिव्या जोशी, हेमलता वर्मा, युवा मोर्चा से खजान पांडे, निशा बिष्ट, दीपिका बिष्ट, मनोज भंडारी मंटू, नमन बिष्ट और आदित्य बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।