अल्मोड़ा: हरेला महोत्सव: सल्ला रौतेला में रोपे गए इतने हजार शहतूत के पौधे, पर्यावरण और आजीविका को बढ़ावा देने की मुहिम

अल्मोड़ा: विकासखंड हवालबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत सल्ला रौतेला में हरेला महोत्सव के पावन अवसर पर एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान के तहत क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 5,000 शहतूत के पौधों का रोपण किया गया। यह सराहनीय पहल ग्राम्य विकास विभाग की ‘वी.बी.जी. राम जी योजना’, रेशम विभाग और निहीर (NIHIR) संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

​जनभागीदारी और विभागीय समन्वय की अनूठी मिसाल

​इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहतूत के इन पौधों के रोपण से जहां एक ओर पर्यावरण को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर भविष्य में रेशम कीट पालन के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


​रहें उपस्थित

​कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता निहीर संस्था के अध्यक्ष आर.डी. जोशी ने की। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी उपस्थित रहे। इसके अलावा रमेश सिंह कनवाल (सहायक खंड विकास अधिकारी), पंकज मेहरा (डी.पी.ओ.), रहमत हुसैन (बी.एम.एम.), उमापति पाण्डेय (ग्राम विकास अधिकारी), हर्षिता पांडे, दीप तिवारी, भास्कर बिष्ट एवं विकास बिष्ट, अनिता (रेशम विभाग), रिचा (उद्यान विभाग), कुन्दन लाल (जिला पंचायत सदस्य), नौला, सल्ला रौतेला और धामस के ग्राम प्रधान, चम्पा एवं देवलीखान के क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहें।