अल्मोड़ा: लमगड़ा में लिफ्ट सिंचाई योजना का हुआ निर्माण, काश्तकारों को मिली राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग के लघुडाल खंड की योजना ग्रामीण काश्तकारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है।

सिंचाई विभाग को लिफ्ट योजना का दिया प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से लमगड़ा में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया गया‌ है। योजना से पानी के लिए तरस रहे काश्तकारों को अब फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है।  विकासखंड लमगड़ा के खड़ियानौला क्षेत्र में सिंचाई सुविधा नहीं होने से काश्तकारों को काफी दिक्कते हो‌ रहीं थीं। साथ ही पलायन भी बढ़ रहा था। जिसके बाद ग्राम प्रधान तुलसी देवी ने सिंचाई विभाग को लिफ्ट योजना का प्रस्ताव दिया।

कहीं यह बात

इस संबंध में अधिशाषी अभियंता लघुडाल रितिका पाल ने बताया कि 99.19 लाख रुपये लागत से बनी लिफ्ट योजना में स्प्रिकंलर सिंचाई पद्धति का उपयोग किया गया। पम्प हाउस, जल पोषक प्रणाली, जल वितरण प्रणाली एवं स्प्रिकंलर सिंचाई सिस्टम के निर्माण में दो साल का समय लगा। कार्य पूरा होने से पानी की सुविधा मिल रहीं हैं।