अल्मोड़ा: स्वर्गीय दीवान कनवाल की स्मृति को समर्पित होगी माँ नंदा देवी गायन प्रतियोगिता, इतने सितंबर को एडम्स मैदान में सजेगी सुरों की महफिल

अल्मोड़ा: माँ नंदा देवी मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली वार्षिक गायन प्रतियोगिता इस वर्ष अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी और महान सांस्कृतिक व्यक्तित्व स्वर्गीय दीवान कनवाल की पावन स्मृति को समर्पित रहेगी।

दी यह जानकारी

इस संबंध में माँ नंदा देवी मंदिर समिति ने यह ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब यह आयोजन हर साल ‘स्वर्गीय दीवान कनवाल गायन प्रतियोगिता’ के नाम से जाना जाएगा। गायन प्रतियोगिता के लिए 23 अगस्त को माँ नंदा देवी प्रांगण में ऑडिशन आयोजित किए गए थे। चयनित उभरते हुए बाल व युवा गायकों के लिए 5 सितंबर से माँ नंदा देवी गीता भवन हॉल में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है।

सांस्कृतिक योद्धा को सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्य संयोजक तारा चन्द्र जोशी और मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’ ने बताया कि स्वर्गीय दीवान कनवाल का अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर और नंदा देवी मेले से बेहद गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने क्षेत्र की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी स्मृति में इस प्रतियोगिता को समर्पित करना नई पीढ़ी को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
• ​विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति: 16 सितंबर, शाम 7:00 बजे (स्थान: एडम्स मैदान)
• ​ग्रैंड फिनाले: 21 सितंबर, दोपहर 12:00 बजे (स्थान: माँ नंदा देवी मंदिर प्रांगण)

रहें मौजूद

​प्रशिक्षण सत्र के दौरान अरशद अंसारी, पंकज कुमार, रोशन बनौला, साहिल कुमार, विशाल बोरा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, प्रतिभागी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।