अल्मोड़ा: मैराथन दौड़ का आयोजन, कमल, गौरव, निकिता व नेहा ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा के आदेशानुसार दिनांक -05/01/2026 से 12/01/2026  तक “राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती)”के अवसर पर आठ दिवसीय जागरूकता अभियान जारी है।

दौड़ का आयोजन

इसके अनुक्रम में आज दिनांक 10/01/2026 को अधिकार मित्र विनीता आर्या, दीपा आर्या,संदीप सिंह नयाल,पंकज भगत,नीमा बिनवाल,दीपा पाण्डे द्वारा चौहानपाटा से रघुनाथ सिटी माल अल्मोड़ा तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में बालक सीनियर वर्ग में प्रथम कमल भट्ट, द्वितीय मनीष बिष्ट, तृतीय विक्रम,स्थान प्राप्त किया व जूनियर वर्ग में प्रथम गौरव जीना,द्वितीय रुद्राक्ष भोज, तृतीय वेदांश जोशी ने स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम निकिता कनवाल, द्वितीय लता आर्या, तृतीय मेघा कनवाल, रही वहीं जूनियर बालिका दौड़ में नेहा जोशी प्रथम, कशिश जोशी द्वितीय, प्रियंका शैली तृतीय, स्थान में रही। निर्णायक की भूमिका में हीरा कनवाल रही।

दी यह जानकारी

वही उपस्थित लोगों को एनसीबी की “जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें” ई-प्रतिज्ञा पहल ,नालसा (मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2025 निशुल्क कानूनी सहायता मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य,लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006,नशीली दवाओं के दुरुपयोग व रोकथाम,प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षा एवं कानून,नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों,राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर: 14446 ,MANAS हेल्पलाइन 1933, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि के विषय में जागरुक किया गया  व पंपलेट वितरित किए गये।