प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही
दिनांक- 06.02.2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा शहरफाटक तिराहे से आगे चेकिंग के दौरान अभियुक्त डिकर सिंह, उम्र- 24 पुत्र आन सिह निवासी जोगावसान, थाना पाटी,चम्पावत के कब्जे से वाहन संख्या – UK-06 R 9291 मो0सा0 में 211 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मो0सा0 को सीज करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। चरस की कीमत 21 हजार है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- प्रभारी चौकी मोरनौला उo नि0 संजय जोशी
2- हेड कानि0 ललित मोहन जोशी, चौकोरनौला, थाना लमगड़ा
3- हेड कानि0 मनोज क्वीरा, चौकी मोरनौला, लमगड़ा