अल्मोड़ा: 11 चालकों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, खतरनाक तरीके से वाहन‌ चलाने पर 1 वाहन सीज, व नो पार्किंग में खड़े 06 वाहनों के पहिए किये जाम

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत जाम की स्थिति से निजात पाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर चौकी प्रभारी धारानौला श्री संजय जोशी द्वारा नगर में लगातार चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 01 चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया।

अभियान जारी-

चैकिंग अभियान के दौरान जगह-जगह नो पार्किंग में लगे 06 वाहनों में जैमर लगाकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चैकिंग अभियान लगातार जारी है।