4,433 total views, 6 views today
उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद आइआइटी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत-
जानकारी के अनुसार आइआइटी कर्मचारी धीरज उपाध्याय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में एक करोड़ का गबन करने के मामले में जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अचानक ही उसके सीने में बायें तरफ दर्द हुआ। जिसके बाद जेल के अस्पताल में चिकित्सक ने उनकी जांच की तो हार्ट में दिक्कत की बात सामने आई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर एक बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
More Stories
सुबह की ताजा खबरें (1 जुलाई, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस)
अल्मोड़ा में राज्य कर से 58 फीसद राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी, कर विभाग द्वारा प्रत्येक माह सुनी जाएगी व्यापारियों की समस्या, जानें
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज (30 जून, गुरुवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. 2079)