उत्तरकाशी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: ‘ओम छात्र संगठन’ ने प्रत्याशियों की घोषणा की, अमित शाह अध्यक्ष व आयुष पंवार यूआर प्रत्याशी घोषित

उत्तरकाशी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं ‘ओम छात्र संगठन’ ने आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

की घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार संगठन ने अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद के लिए आयुष पंवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य चौहान ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस मौके पर संगठन ने आगामी चुनावी रणनीति, अपना विजन और अब तक छात्रहित में किए गए कार्यों की रिपोर्ट छात्रों के समक्ष रखी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अमित शाह और आयुष पंवार ने संगठन का आभार व्यक्त किया। अमित शाह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन पर सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा और खेल से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी आयुष पंवार ने छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रमुखता से उठाने की बात कही।

की यह अपील

कार्यक्रम में मौजूद संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का जरिया है। इस दौरान 29 तारीख को होने वाले मतदान में छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और विवेकपूर्ण मतदान करने की अपील भी की गई।

रहें मौजूद

इस अवसर पर ओम छात्र संगठन के संस्थापक अमरीकन पुरी, चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष विनय मोहन चौहान, जिला सचिव शुभम् चमोली, पूर्व महासंघ अध्यक्ष देवराज बिष्ट, जिला संयोजक आयुष बिष्ट, वरिष्ठ सदस्य आकाश भट्ट, दीपक रमोला सहित कई कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।