अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के विकास से क्षेत्र, जिले और प्रदेश के पर्यटन को मिलेगी गति- मुख्य सचिव एस.एस. संधू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल बुधवार को मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू अल्मोड़ा पहुंचें। यहां उन्होंने जागेश्वर धाम के लिए बनाया जा रहे मास्टर प्लान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस धाम के विकास से क्षेत्र के साथ ही जिले और प्रदेश के पर्यटन को गति मिलेगी।

जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

जिसके बाद पुजारियों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर को जोड़ने के लिए बन रहे पुल की लंबाई का परीक्षण किया। मौके पर मौजूद जागेश्वर का मास्टर प्लान तैयार कर रही आईएनआई कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों ने नक्शे के जरिये इसके तहत प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने कसारदेवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन सुखबीर सिंह संधू ने जागेश्वर धाम पहुंचकर वहां के मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने मास्टर प्लान को लेकर कहा यह भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। पर्यटन के विकास से यहां के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिससे यहां के लोगो की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर में स्थित संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान संग्रहालय का लिखित दस्तावेज नहीं होने पर नाराजगी जताई और उसे तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर डीएम वंदना सिंह, सीडीओ अंशुल सिंह, डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एडीएम सीएस मर्तोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।