April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय बुलंदी संस्था की ओर से डाॅ. सुमन पांडेय हिंदी गौरव सम्मान से हुई सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हिंदी का विभिन्न माध्यमों से प्रचार व प्रसार में लगी अल्मोड़ा नगर के तल्ली बाड़ी निवासी डॉ. समुन पांडेय को अंतराष्ट्रीय बुलंदी संस्था की ओर से हिंदी गौरव से सम्मानित किया गया है।

लोगों ने दी बधाई-

डॉ. समुन पांडेय वर्तमान में पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। इससे पहले भी बीते साल डॉ. सुमन को भारत व नेपाल की ओर से अंतराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें सम्मान मिलने पर नगर के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।