अल्मोड़ा: न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल, शैल, एन.टी.डी. में नई कक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश, तिलक लगाकर हुआ स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज दिनांक 03/04/2023 को न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल, शैल, एन.टी.डी. में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यालय में प्रथम दिवस आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

नई कक्षाओं में प्रवेश

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक तारु तिवारी ने कहा कि अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं का प्रवेश उत्सव के अंतर्गत सत्र 2022- 2023 में प्ले ग्रुप, नर्सरी से लेकर लेकर कक्षा 8 तक प्रवेश जारी रहेंगे। स्वागत अभिनंदन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान” रैली का आयोजन भी किया गया।

बच्चों ने लगाए यह उत्साहवर्धन नारे

रैली विद्यालय से होते हुए शैल बैंड, एन.टी.डी , महिला थाना एवं फायर स्टेशन होते हुए वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई । रैली के दौरान बच्चों ने पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, सब पढ़े, सब बढ़े, हम सब का यही नारा, पढ़े लिखे समाज हमारा, शिक्षित बने सशक्त बने, स्कूल चले अभियान आदि उत्साहजनक नारे लगाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र तिवारी , प्रधानाध्यापिका ममता पांडे, कार्यालय प्रभारी कु. काव्या देवड़ी व अन्य स्टाफ ज्योति जोशी, किरन आर्या, गुंजन जोशी, ममता आर्या, विधि मल्होत्रा, रश्मि मेहरा, चंपा सिरारी, रेखा मिरारवार, कमल जोशी, वैशाली खुलवे, दीपा बिष्ट, विमला देवी आदि उपस्थित रहे।